गुपचुप शादी की खबरों से सुर्खियों में रैपर बादशाह, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग वायरल हुईं तस्वीरें

खबर शेयर करें

मुंबई। अपने गानों और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले मशहूर सिंगर-रैपर Badshah इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi से गुपचुप शादी कर ली है।

हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अब तक बादशाह की ओर से नहीं की गई है, लेकिन इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीरों और वीडियोज के बाद फैंस इसे लगभग सच मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, ED की चार्जशीट पर संज्ञान से कोर्ट का इनकार

सादगी भरे अंदाज में हुई शादी
वायरल तस्वीरों में बादशाह दूल्हे के रूप में ओलिव ग्रीन कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहने नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा रिखी लाल रंग के पारंपरिक जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों से साफ है कि शादी बेहद सादगी के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

वरमाला से लेकर फेरे तक के वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। कुछ क्लिप्स में दोनों मजाकिया अंदाज में एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते भी दिखे। वहीं मंडप में बैठकर अग्नि के सामने फेरे लेते हुए भी उनकी झलक देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ...कुमाऊं-गढ़वाल को मिली नई रेल कनेक्टिविटी, सीएम धामी और रेल मंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

न्यूली वेड कपल की तस्वीरें भी आईं सामने
शादी के बाद की तस्वीरों में ईशा मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं, जबकि बादशाह के साथ उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही है। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए बंद, जयकारों से गूंज उठा मंदिर

पहले भी हो चुकी है शादी
बताया जा रहा है कि यह बादशाह की दूसरी शादी है। इससे पहले उनका तलाक करीब छह साल पहले हो चुका है।

फिलहाल, फैंस को इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page