Nainital: कम्बल वितरण के दौरान भगदड़ प्रकरण में पुलिस का कड़ा एक्शन, आयोजकों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

नैनीताल (बेतालघाट)। मिनी स्टेडियम बेतालघाट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कम्बल वितरण के समय भगदड़ मचने से स्टेडियम की दीवार ढह गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए आयोजकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2026 को “बाबा हेल्प देम फाउण्डेशन” द्वारा “आरम्भ विधानसभा सम्मेलन 2027” नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम बिना सक्षम प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय थाना से अनुमति लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 6000 लोगों को आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मामी संग फरार हुआ दूल्हा...नाबालिग भाई की शादी कराने की तैयारी, चाइल्ड हेल्पलाइन ने रोका बाल विवाह
यह भी पढ़ें 👉  Kainchi Dham Mela: सात समंदर पार से बाबा के दरबार में पहुंचा भक्त, अमेरिका के मैक्स बोले - ‘ऐसा लगा जैसे बाबा ने मुझे अपने घर बुला लिया’...Video

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर वादी कुन्दन कुमार (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल अधिकारी, बेतालघाट) की तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में धारा 125(क)(ख)/190/292 बीएनएस तथा धारा 3(2) लोक सम्पत्ति को नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा हरदेव सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, हल्द्वानी में श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ संत समागम

जनपद पुलिस ने अपील की है कि बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व सक्षम प्रशासनिक अनुमति अवश्य प्राप्त करें और भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page