Uttarakhand: अब इस जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया गया

खबर शेयर करें

धमकी भरा ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ई-मेल जिला जज कार्यालय को प्राप्त हुआ, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–कालाढूंगी हाईवे पर पैसेंजर बस पलटी, कार से भिड़ंत के बाद छह यात्री घायल

बैरिकेडिंग कर सघन तलाशी अभियान
धमकी की खबर फैलते ही कोर्ट परिसर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और सघन जांच-पड़ताल शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में जिस ई-मेल आईडी से धमकी भेजी गई, उसके पीछे किसी पाकिस्तानी संगठन के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मां की आंखों के सामने सरयू नदी में बह गया मासूम, पानी भरने गया था 7 वर्षीय राकेश

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल सहित कई जिलों के न्यायालय परिसरों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

हालांकि पूर्व में की गई जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस इन घटनाओं को असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देख रही है, लेकिन सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: महंगाई ने छीनी चाय की मिठास, कांग्रेस ने तिकोनिया में पिलाई फीकी चाय...सरकार पर साधा निशाना

हाई अलर्ट पर पुलिस
लगातार मिल रही धमकियों के बाद पूरे प्रदेश में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page