Haldwani: चेन स्नेचिंग का खुलासा…शातिर फिरोज गांधी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी और रामनगर क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटकर फरार होने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। लगातार तीन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को कालाढूंगी रोड से धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से लूटे गए मंगलसूत्र के पेंडल भी बरामद किए गए हैं, जबकि उसका एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के लिए मगरमच्छ की पूजा!...कृष्णा नदी से निकाला, वरुण देव की सवारी मानकर किया अनुष्ठान
यह भी पढ़ें 👉  राजभवन से मिली मंजूरी, उत्तराखंड में सशक्त भू कानून समेत 9 विधेयक बने कानून

पूछताछ में आरोपी ने तीनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसने बताया कि वे फिर से वारदात करने हल्द्वानी आ रहे थे, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रुद्रपुर में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, मासूम बने शिकार, हल्द्वानी रेफर

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु के पेंडल बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी पर हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा रामपुर (उ.प्र.) में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत पांच अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page