भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल जिले के स्कूल-कॉलेज 2 सितंबर को बंद रहेंगे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 सितम्बर को नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष वंदना ने जिले के सभी सरकारी, अशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम ने कहा कि भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, आंधी-तूफान व नदी-नालों में तेज बहाव जैसी आपदा जोखिमों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में कार्यालयों में उपलब्ध रहें और आपसी समन्वय बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: हिमालय FPO की बैठक में किसानों की आय बढ़ाने की ठोस रणनीति तैयार

साथ ही, किसी भी आपदा की घटना पर तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल के फोन नंबर 05942-231178, 231179 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: संत निरंकारी मिशन के विशाल रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्त संग्रह

जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने और मार्ग अवरुद्ध होने पर त्वरित कार्रवाई कर आवागमन सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page