Uttarakhand: राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों की पेंशन में बढ़ोतरी, ₹397.39 करोड़ की विकास योजनाओं को हरी झंडी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत देते हुए पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रदेश में अवस्थापना और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹397.39 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार के इस फैसले को राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल सप्ताह का समापन, 700 छात्रों ने दिखाया दमखम

इसी प्रकार राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए अथवा घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन ₹6000 से बढ़ाकर ₹7000 प्रतिमाह तथा अन्य श्रेणी के आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन दिया गया है। इस निर्णय से सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जान से खिलवाड़: 32 स्लीपर सीट वाली बस में ठूंस दिए 100 से ज्यादा छात्र, एआरटीओ ने बस सीज की

राज्य आपदा मोचन निधि से अहेतुक सहायता, गृह अनुदान, मानसून के दौरान मार्गों को सुचारू करने, मलबा सफाई, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत और पुनर्निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के लिए ₹92.50 करोड़ अवमुक्त किए जाने को मंजूरी दी गई है।

पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम और एलईडी लाइट स्थापना के लिए ₹3.07 करोड़ तथा समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त के रूप में ₹79.09 करोड़ जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग: हनुक्का समारोह के दौरान 12 की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

सरकार के इन निर्णयों को राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और प्रदेश में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page