हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा टला…गौला बाईपास पर टूरिस्ट बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, डंपर चालक घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौला बाईपास रोड पर आवला चौकी के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। गौला नदी खनन गेट के सामने टूरिस्ट बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 4 अगस्त को रहेंगे बंद

जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस पार्किंग से दिल्ली की ओर जा रही थी, जिसमें करीब दस यात्री सवार थे। इसी दौरान आवला चौकी गेट के सामने गौला नदी की ओर जा रहा डंपर अचानक मुड़ गया, जिससे दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और डंपर दोनों को भारी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा महोत्सव 2025: युवाओं ने कला और संस्कृति में दिखाया हुनर, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 'भवाली रत्न' सम्मान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल डंपर चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 19 अगस्त से गैरसैंण में गूंजेगी राजनीति की गड़गड़ाहट, 547 सवालों से गरमाएगा मानसून सत्र

गनीमत रही कि आमने-सामने की टक्कर के बावजूद कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page