नैनीताल: भवाली में भीषण अग्निकांड, पांच दुकानें और मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

खबर शेयर करें

नैनीताल (भवाली)। भवाली के देवी मंदिर के पास सोमवार रात भीषण आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। रात करीब आठ बजे एक दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की चार अन्य दुकानों समेत उनके ऊपर बने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग के कारण पूरा मुख्य बाजार आग की लपटों से घिर गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा आपका बजट: नया टैक्स कानून, GST 2.0 और महंगाई का असर...समझिए आसान भाषा में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद लोगों ने अपने-अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सभी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर देर से पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 10:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

इस अग्निकांड में नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकानें और मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। प्रभावित व्यापारियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमिका संग पति को देख भड़की पत्नी...नैनीताल के गांधी चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कार का शीशा तोड़ा

आग लगने की सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम ने सुरक्षा के मद्देनज़र बाजार क्षेत्र के एक फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। वहीं, जल संस्थान द्वारा फायर ब्रिगेड वाहनों को पानी की आपूर्ति कर आग बुझाने में सहयोग किया गया।

घटनास्थल मुख्य मार्ग से सटा होने के कारण ट्रैफिक रोकना पड़ा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आग की भयावहता ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों को दहशत में डाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप...धमाके के बाद लगी आग, चार महिलाएं समेत पांच लोग झुलसे

सूचना पर एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद साह और कोतवाल उमेश मलिक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कोतवाल मलिक ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। नुकसान का आकलन और आग के कारणों की विस्तृत जांच मंगलवार को की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page