भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 4 अगस्त को रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद नैनीताल सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी वंदना ने संभावित आपदा जोखिमों को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्वरोजगार की मिसाल बनीं हेमलता गुप्ता, मठरी उद्यम से बढ़ाई आय

जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोध एवं नदी-नालों में तेज बहाव जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग: दोपहिया पार्किंग में खाक हुए 200 से अधिक वाहन, यात्रियों में अफरा-तफरी

संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

आपदा की स्थिति में आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मिठाई-बेकरी कारोबारियों पर राज्य कर विभाग का शिकंजा...41 प्रतिष्ठानों पर छापे, 2.53 करोड़ GST वसूला

You cannot copy content of this page