उत्तराखंड : निजी अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का आरोप

खबर शेयर करें

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र स्थित मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो प्रसूताओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक महिलाओं के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  गरमपानी: डोलकोट गधेरे में बाइक समेत बहा वन दरोगा, SDRF की तलाश जारी

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में दो अलग-अलग गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के दौरान दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया और अस्पताल का घेराव किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता में कौस्तुभ भट्ट का जलवा, जीते 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद नहीं थे और स्टाफ ने गंभीर लापरवाही बरती, जिससे दोनों महिलाओं की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ‘सपेरों’ का चोरी गैंग बेनकाब...25 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, SSP ने किया बड़ा खुलासा

प्रशासनिक अधिकारी बोले: मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page