Haldwani: योगेश सिंह रजवार बने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश सिंह रजवार को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही रानीबाग स्थित उनके कार्यालय में कार्यकर्ताओं और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगेश सिंह रजवार हमेशा से युवाओं और आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं और संगठन के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: माल रोड पर सैर, चाय–फेन की चुस्की और सैलानियों से संवाद...रानीखेत में ‘पर्यटक’ बने सीएम धामी...तस्वीरें

इस मौके पर मौजूद युवाओं ने विश्वास जताया कि आयोग के सदस्य के रूप में रजवार बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा अमेरिका से प्रत्यर्पित, 18 दिन की एनआईए हिरासत में

योगेश सिंह रजवार ने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वंचित, शोषित और असहाय बच्चों के संरक्षण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिला संगठन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कमल रावत, अभिषेक शर्मा, भरत वल्दिया, नवीन पपोला, पंकज कोरंगा, सुमित वर्मा, मनोज गोस्वामी, लोकेश यादव, मुकेश तिवारी, सौरव गोस्वामी, पंकज अधिकारी, दिग्विजय अधिकारी, देवेश गोस्वामी, विकल्प बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page