10 जून तक उत्तराखंड में दस्तक देगा मानसून, इस बार सामान्य से 6% अधिक बारिश का अनुमान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में मानसून 10 जून तक सक्रिय हो जाएगा, जो सामान्य समय से करीब पांच दिन पहले होगा। साथ ही इस बार राज्य में औसत से छह प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर पहाड़ी जिलों में प्री-मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। कई क्षेत्रों में तेज बौछारें और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, 5 जून के बाद बारिश की तीव्रता कुछ समय के लिए कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: अब ऑनलाइन खतौनी को नहीं कर सकेंगे खारिज, डीएम रयाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिक्रम सिंह के अनुसार, मानसून के सक्रिय होने के बाद प्रदेश में बरसात का क्रम जोर पकड़ेगा, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में दीर्घकालिक औसत वर्षा 87 सेंटीमीटर मानी जाती है, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 108 फीसदी तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  UTU Paper Leak: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, सीएम धामी बोले- युवाओं का भविष्य खराब करने वालों को नहीं मिलेगी कोई रियायत

मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभागों को सतर्क कर दिया गया है। निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जय राम आश्रम में यूट्यूबर तन्नू रावत के वीडियो पर बवाल, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि जून की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे और मानसून के शुरुआती दौर में ही अच्छी बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page