मौसम ने बदली करवट: यमुनोत्री धाम में बारिश और ओलावृष्टि, बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। मां यमुना की डोली के अपने मायके खरसाली पहुंचते ही यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। खरसाली, जानकीचट्टी, नारायणपुरी और फूलचट्टी में करीब एक घंटे तक चली बारिश और ओलों से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी समारोह में विवाद बना खूनी वारदात...पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की कर दी हत्या, इलाके में दहशत

अचानक हुए मौसम परिवर्तन के कारण डोली के साथ लौट रहे श्रद्धालु जगह-जगह रुकने को मजबूर हो गए। ऊपरी इलाकों में रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे यात्रा की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बिगड़ेगा मौसम, येलो अलर्ट बरकरार

वहीं, बदरीनाथ धाम में भी दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जबकि धाम के आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम में आई इस बदलाव से पूरे गढ़वाल क्षेत्र में ठंड ने दस्तक दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक प्लान: वीकेंड पर नैनीताल जाना है?...इन रूट्स से होकर जाएं वरना होगी परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। विभाग ने श्रद्धालुओं और यात्रियों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page