Haldwani: बनभूलपुरा में बैटरी चोरी गैंग का खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार, 6 ट्रक बैटरियां बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सक्रिय ट्रक बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और विभिन्न कंपनियों की छह ट्रक बैटरियां बरामद की हैं।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब आजाद नगर निवासी जुहैब आलम ने 7 फरवरी को इन्द्रानगर गेट के पास खड़े अपने डंपर से बैटरी चोरी होने की तहरीर थाना बनभूलपुरा में दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कलाकारों को मिलेगा अधिक मान-सम्मान...हर जिले में बनेगा सभागार, पेंशन दोगुनी : सीएम

जांच के दौरान आसपास खड़े अन्य ट्रकों से भी बैटरियां चोरी होने की बात सामने आई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी के बाद 14 फरवरी को गौला बाईपास रोड से चारों आरोपियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला...मंत्रियों का यात्रा भत्ता 30 हजार बढ़ा, अब 90 हजार रुपये प्रतिमाह

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गौला नदी क्षेत्र में खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। चोरी की बैटरियां एक कबाड़ी को बेच दी जाती थीं, जो उन्हें तोड़कर आगे सप्लाई कर देता था। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और पूर्व में की गई अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश के सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए अनिवार्य हुआ डिजिटल तकनीकी प्रशिक्षण

गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक बरेली जिले के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी कबाड़ी का काम करता है। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page