हल्द्वानी: मोटाहल्दू क्षेत्र में निजी स्कूल की बस पलटी, 10 से 15 बच्चे चोटिल, परिचालक का पैर टूटा

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया में गुरुवार तडक़े एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। बारिश के बीच बच्चों को लेकर स्कूल आ रही निजी विद्यालय की बस अचानक पलट गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस में सवार करीब 10 से 15 बच्चों को चोट आई है। वहीं, परिचालक का पैर फैक्चर हुआ है। जिन्हें उपचार के लिए दूसरी बस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: आज दाखिल होंगे नामांकन फार्म, सचिव पद पर 16 साल बाद निर्विरोध जीत की संभावना

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 7.20 बजे पदमपुर देवलिया स्थित बीएलएम एकेडमी की बस रामपुर रोड क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी। बस जैसे ही जयपुर बीसा चौराहे से स्कूल की ओर मुड़ी, कुछ दूरी पर सामने से आ रहे एक अन्य निजी स्कूल के वाहन को बचाने के चक्कर में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सडक़ किनारे पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज में ऑयल टैंकर पर हमला, 15 भारतीयों की जान पर खतरा, मिडिल ईस्ट तनाव से थर्राया वैश्विक तेल बाजार

बस में करीब 30 से 36 बच्चे सवार थे। जिनमें से 10 से 15 बच्चों को चोट आई है। इस हादसे में बस के परिचालक का पैर भी फैक्चर हुआ है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत मौके पर दूसरी बस भेजी और घायल बच्चों और परिचालक को तुरंत अस्पताल भेजा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज...3 पूर्व विधायक समेत 6 बड़े नेता आज कांग्रेस में होंगे शामिल
Ad

You cannot copy content of this page