प्रसव के दौरान दर्दनाक हादसा…नवजात की गर्दन धड़ से अलग होने से मौत, आशा व झोलाछाप डॉक्टर पर FIR

खबर शेयर करें

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती मोहल्ले में प्रसव के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कथित लापरवाही के चलते नवजात की गर्दन उसके धड़ से अलग हो गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृत नवजात के शरीर के अन्य हिस्से को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। परिजनों ने इस पूरे मामले में डॉक्टर और आशा वर्कर की गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अब बड़े बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा मैटरनिटी लीव का अधिकार

Horrific Negligence During Delivery Shocks Bulandshahr: सूत्रों के मुताबिक, नई बस्ती मोहल्ले में एक महिला का प्रसव घर पर ही कराया जा रहा था। आरोप है कि प्रसव के दौरान मौजूद झोलाछाप महिला डॉक्टर और आशा वर्कर की घोर लापरवाही के कारण नवजात की गर्दन धड़ से अलग हो गई। बताया गया कि नवजात की गर्दन महिला के गर्भाशय में ही रह गई, जबकि शरीर बाहर आ गया। इस भयावह स्थिति के बाद डॉक्टर और आशा वर्कर ने नवजात के शव को बोरे में भरकर फेंकने की योजना बनाई, लेकिन परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026 बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगा शुरू, BCCI ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशा वर्कर और झोलाछाप महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  IPL में नीतीश राणा पर BCCI का एक्शन, अंपायर से बहस पड़ी भारी, मैच फीस का 25% जुर्माना

घटना के बाद प्रसूता महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए एक हायर मेडिकल सेंटर में रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण और शहरी इलाकों में चल रही अवैध और लापरवाह स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page