IPL में नीतीश राणा पर BCCI का एक्शन, अंपायर से बहस पड़ी भारी, मैच फीस का 25% जुर्माना

खबर शेयर करें

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज Nitish Rana को चौथे अंपायर से बहस करना महंगा पड़ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया है।

यह विवाद Delhi Capitals और Chennai Super Kings के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुआ, जब दिल्ली के बल्लेबाज Tristan Stubbs ने बीच ओवर में ग्लव्स बदलने की मांग की। हालांकि चौथे अंपायर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिससे दिल्ली कैंप नाराज हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में फायरिंग- पथराव से दहशत

आईपीएल द्वारा जारी बयान के अनुसार, नीतीश राणा को खिलाड़ियों की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन पर आर्टिकल 2.3 के तहत कार्रवाई की गई, जो मैच के दौरान अनुचित भाषा/अशोभनीय व्यवहार से संबंधित है। राणा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  23 दिन की नवजात की संदिग्ध मौत, मां पर गला दबाकर हत्या का आरोप

बताया जा रहा है कि 19वें ओवर के दौरान चौथे अंपायर द्वारा ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने पर राणा और दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ ने जमकर बहस की। खास बात यह रही कि नीतीश राणा इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे, फिर भी वह डगआउट से अंपायर से उलझ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  आज जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे, स्कूलों को मिली विशेष आईडी

वहीं मैच की बात करें तो Sanju Samson की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हरा दिया। सैमसन ने नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेली, जो उनके IPL करियर का चौथा शतक रहा। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212/2 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 189 रन पर सिमट गई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page