पिथौरागढ़ में दिल दहला देने वाली घटना…बेटे के हथौड़े के वार से पिता की मौत, गांव में पसरा मातम

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: जिले के जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर पुरान (जाख पुरान) गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पिता-पुत्र के बीच हुए झगड़े में बेटे द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुरान निवासी 50 वर्षीय बिशन राम, पुत्र स्वर्गीय चनर राम का अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बीच मामला इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर हथौड़े से पिता पर हमला कर दिया, जिससे बिशन राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में दिनदहाड़े प्रधानाचार्य की हत्या...स्कूल जाते समय चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी विद्यालय का बाबू बताया जा रहा

शनिवार सुबह घायल अवस्था में बिशन राम को उनके भतीजे द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. प्रशांत, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी और वार्ड बॉय ललित ने उनका उपचार किया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पार्षद ने स्ट्रीट लाइट मुद्दे पर EESL कर्मियों को कमरे में किया बंद, ढाई घंटे चला धरना

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपनिरीक्षक ललित डंगवाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब सचिवालय में सभी को लगानी होगी बायोमीट्रिक हाजिरी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, 1 मई से सख्ती लागू

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page