भीमताल में मिला बर्ड फ्लू का पहला मामला, पशुपालन विभाग अलर्ट

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। जिले के भीमताल क्षेत्र के पांडेगांव में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। एक छोटे मुर्गीबाड़े में अचानक मुर्गियों की मौत के बाद लिए गए सैंपल की जांच में एक मुर्गी में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: स्वतंत्रता दिवस पर 154 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, उत्कृष्ट सेवा और विशिष्ट कार्यों के लिए मिलेगा डीजीपी प्रशस्ति सम्मान...सूची देखें

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेश जोशी ने बताया कि पांडेगांव स्थित मुर्गीबाड़े में करीब 40 मुर्गियां मरी थीं। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मुर्गीबाड़े को सैनिटाइज कराया गया है। उन्होंने कहा कि एहतियातन दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी मुर्गीबाड़ों की निगरानी की जाएगी। अगले तीन महीने तक हर पंद्रह दिन में सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  UGC NET June 2026: एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड...22 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

गौरतलब है कि पिछले महीने ऊधमसिंह नगर और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले में मुर्गियों और पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर पहले ही रोक लगा दी गई थी। अब स्थानीय स्तर पर पहला मामला मिलने से विभाग की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का कहर: बाढ़ में समाया बस स्टैंड, 250 तक वाहन लापता, एक महिला लापता, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

पशुपालन विभाग ने अपील की है कि यदि कहीं भी मुर्गियों की असामान्य मौत होती है तो तुरंत विभाग को सूचित किया जाए। विभागीय टीमें और डॉक्टर लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page