देहरादून: गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वसंत विहार क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय स्कूल में बच्चे भी मौजूद थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विकास और स्वच्छता पर नगर निगम का फोकस, पार्कों व बाजारों का होगा सौंदर्यीकरण

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि आग स्कूल के स्टोर रूम से भड़की, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी जयंती पर पुष्पांजलि, जियाउद्दीन कुरैशी बने नैनीताल जिला संयोजक

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा है।

You cannot copy content of this page