उत्तराखंड: गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव, अब 24 मई को होगी परीक्षा

खबर शेयर करें

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में संशोधन कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 24 मई (शनिवार) को दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बंगलूरू हाईकोर्ट में 'एक्स' का सरकार के खिलाफ मुकदमा, आईटी अधिनियम की धारा 79(3)(बी) को चुनौती

कुलसचिव प्रो. आर.के. ढोडी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में परीक्षा की तिथि 18 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उस दिन अन्य पूर्व निर्धारित परीक्षाएं होने की बात कहते हुए तिथि परिवर्तन की मांग की थी। छात्रों के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत...बीएसएफ जवान पर प्रेमिका को जहर देकर हत्या का आरोप, खुद भी खाया जहर

प्रो. ढोडी ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय का समर्थ ऑनलाइन पोर्टल सिर्फ एक दिन – 16 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक सक्रिय रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में अनिवार्य रूप से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 09 अप्रैल 2025

परीक्षा के प्रवेश पत्र 19 मई के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों से समय पर आवेदन और तैयारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page