नैनीताल समेत चार जिलों में फिर यलो अलर्ट, पांच दिन तक बारिश के आसार

खबर शेयर करें


बिजली चमकने और तेज बौछारों की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिनभर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वैलेंटाइन डे पर दर्दनाक कदम: IIT की जूनियर टेक्नीशियन ने फांसी लगाई, डायरी में मंगेतर की नाराजगी का जिक्र

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बना रहेगा। खासकर पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें देखने को मिल सकती हैं। इससे भूस्खलन व जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रजत जयंती उत्सव में पीएम मोदी देंगे 10 हजार करोड़ की सौगात

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून में गुरुवार को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 मार्च 2025

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। वहीं, आपदा प्रबंधन टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page