Nainital: कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े सनसनी…कार के अंदर अधिवक्ता ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट मिला

खबर शेयर करें

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध हालात में मिला। घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और न्यायिक व प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक पार्किंग क्षेत्र से गोली चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग पहले तो घबरा गए, लेकिन जब उन्होंने कार के पास जाकर देखा तो अंदर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा था। तुरंत पार्किंग संचालक ने अन्य अधिवक्ताओं और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  “खुला खेल फर्रुखाबादी!”...कुमाऊं में टैक्स चोरी का ‘सुपर नेटवर्क’ बेखौफ, कार्रवाई के दावे फेल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया। अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव मिला, जिनके सिर में गोली लगी हुई थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

मौके से पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल बरामद हुई है, जबकि कार के डैशबोर्ड से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। सूत्रों के अनुसार नोट में उन्होंने अपनी बीमारी से परेशान होने और जीवन से निराशा जाहिर की है। साथ ही कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से परिवार का ध्यान रखने की अपील भी की गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की सामग्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: लॉ एंड ऑर्डर पर CM धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: अराजक तत्वों पर नकेल...199 बाहरी लोगों की जांच, 21 पर कार्रवाई

मामले पर जानकारी देते हुए डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page