Weather : उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम…28-29 अप्रैल को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 28 और 29 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। हालात को देखते हुए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यलो अलर्ट लागू रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश को मिलेंगे 80 नए विशेषज्ञ डॉक्टर, पर्वतीय क्षेत्रों में होगी तैनाती

इसके अलावा 29 अप्रैल को देहरादून और टिहरी समेत कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि 28 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिसके लिए यलो अलर्ट लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में 'सृजन' प्रदर्शनी की धूम, बच्चों ने विज्ञान और कला में दिखाई प्रतिभा

इधर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

You cannot copy content of this page