नैनीताल: बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले गोलीकांड, ग्रामीण घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले गुरुवार को हुई गोलीबारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायरिंग में एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई, जिसे तत्काल बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान डालने और माहौल बिगाड़ने के इरादे से यह वारदात की गई। आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पवन सिंह को धमकी मामले में नया मोड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया इनकार, सलमान खान से जुड़े लोगों को दी खुली चेतावनी

सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। चुनावी माहौल में हुई इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय, राज्य के विकास के लिए नए प्रस्तावों पर लगी मुहर

You cannot copy content of this page