नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल, अपहरण के आरोप, पुलिस छावनी में तब्दील शहर…Video

खबर शेयर करें

नैनीताल : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को हो रहे चुनाव के बीच नैनीताल में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने अपने चार जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने दावा किया कि करीब 30 से 40 लोगों ने उनके समर्थक सदस्यों को जिला पंचायत कार्यालय के पास से जबरन उठा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डिकर मेवाड़ी के साथ मारपीट और बदसलूकी की भी खबर है।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के दीपक प्रदेश सचिव और जिलानी मंडल युवा प्रभारी बने

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे नेता प्रतिपक्ष ने भी साझा किया है। मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 13.42 करोड़ की मातृ एवं शिशु कल्याण यूनिट पर उठे सवाल, आरटीआई एक्टविस्ट गौनिया ने हाईकोर्ट और शासन से की शिकायत

हालात बिगड़ने पर नैनीताल पुलिस ने पूरे शहर को पुलिस छावनी में बदल दिया। एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र के निर्देशन में जिला पंचायत कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। मालरोड की ओर जाने वाले वाहनों को तल्लीताल से राजभवन रोड की ओर डायवर्ट किया गया, जबकि रूसी बाईपास और नारायण नगर में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर, कृषि और आपदा प्रबंधन समेत कई अहम फैसले

चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पंचायत कार्यालय व आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। अब तक 12 सदस्यों ने मतदान कर लिया है, जबकि माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page