उत्तराखंड: आईएसबीटी चौकी प्रभारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बुधवार को देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित आईएसबीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र खुगशाल को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान को जानकारी दी थी कि चौकी प्रभारी एक भूमि विवाद के निपटारे के एवज में ₹5 लाख की रिश्वत मांग रहे थे। आरोप है कि आरोपी उपनिरीक्षक ने गैंगस्टर एक्ट लगाने की धमकी देकर यह रकम मांगी थी। सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत की पुष्टि के बाद रणनीति बनाकर जाल बिछाया और आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कुंभ से चुनाव तक उत्तराखंड में सुरक्षा का खाका तैयार, 24 घंटे सोशल मीडिया पर नजर

सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आर्टिगा कार से 52 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सरकार “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड” के संकल्प पर दृढ़ है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता का शोषण करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ई-केवाईसी अनिवार्य...30 मई तक पूरा करें सत्यापन, वरना राशन पर लग सकता है ब्रेक

उल्लेखनीय है कि धामी सरकार के कार्यकाल में अब तक 150 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जा चुका है। सरकार की सख्ती से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आम जनता में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर विश्वास बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page