उत्तराखंड: त्योहारी सीजन में पटाखा व ड्राई फ्रूट व्यापार पर सख्त नजर, 50 करोड़ की जीएसटी वसूली

खबर शेयर करें

देहरादून : दीपावली सीजन में पटाखों और ड्राई फ्रूट्स के कारोबार पर राज्य कर विभाग की पैनी नजर है। टैक्स चोरी रोकने के लिए विभाग ने प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत अब तक विभिन्न जिलों में कार्रवाई कर 50 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पदों की विभागीय भर्ती प्रक्रिया रद्द, आठ फरवरी को प्रस्तावित परीक्षा भी निरस्त

विभागीय सूत्रों के अनुसार, दीपावली को देखते हुए व्यापारियों ने पहले से भारी स्टॉक तैयार कर रखा है। चूंकि पटाखों पर 18 प्रतिशत जीएसटी है और अधिकांश माल बाहरी राज्यों से आता है, इसलिए विभाग की निगरानी विशेष रूप से इस व्यापार पर केंद्रित है।

पिछले एक सप्ताह में देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कई पटाखा व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर टैक्स चोरी का खुलासा किया गया है।

सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले माल वाहक वाहनों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही ई-वे बिल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए माल की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अपर आयुक्त अनिल सिंह ने बताया कि राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर प्रदेशभर में टैक्स चोरी के खिलाफ यह विशेष अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: दिनदहाड़े सेनेटरी कारोबारी के बेटे को मारी गोली, बाइक सवार दो बदमाश फरार
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page