रुड़की: दिनदहाड़े सेनेटरी कारोबारी के बेटे को मारी गोली, बाइक सवार दो बदमाश फरार

खबर शेयर करें

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने सेनेटरी कारोबारी के बेटे नितिन शर्मा को दुकान में घुसकर गोली मार दी और फरार हो गए। हाथ में गोली लगने से नितिन मौके पर गिर पड़ा। गोली की आवाज और बदमाशों के भागते देख इलाके में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्रों को मुफ्त कोचिंग, एमओयू प्रक्रिया जारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका। प्राथमिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। कारोबारी निखिल शर्मा ने मंगलौर शिकारपुर और कृष्णानगर रुड़की के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें गोली लगते ही नितिन गिरता और आरोपी भागते नजर आ रहे हैं। दो माह पहले भी नितिन से जुड़े विवाद में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस का मानना है कि उसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला के कैंप कार्यालय का शुभारंभ, पत्रकारों से किया संवाद

You cannot copy content of this page