धराली आपदा में 68 लोग लापता, 25 नेपाली मजदूर भी शामिल, प्रशासन ने की पुष्टि

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। धराली आपदा के आठवें दिन मंगलवार को प्रशासन ने 68 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है, जिनमें नेपाल मूल के 25 मजदूर भी शामिल हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन संचार सेवाएं ठप होने से दिक्कतें बनी हुई हैं। स्थानीय लोग आपस में संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा, 9 अगस्त को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

खीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से बचाव दलों के आवागमन के लिए बनाई गई अस्थायी पुलिया बह गई, जिससे कुछ समय के लिए आवाजाही रुक गई। लापता लोगों की खोज के लिए जीपीआर प्रणाली से बनाए गए गड्ढों में पानी भर जाने से तलाश भी प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गौलापार में ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

देहरादून से विशेषज्ञों की टीम अध्ययन के लिए आपदा क्षेत्र नहीं पहुंच सकी। उधर, हर्षिल में भागीरथी नदी में बनी झील भी खतरा बनी हुई है। पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग और यूजेवीएनएल ने मैन्युअल तरीके से काम शुरू किया है, लेकिन यह चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगा स्थानीय स्वाद, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती से बड़ा खुलासा

You cannot copy content of this page