उत्तराखंड में मूसलधार बारिश का कहर जारी, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से परहेज की सलाह

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार सुबह से ही भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सिगरेट का धुआं उड़ाने पर आपत्ति जताना पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर की छाती में चाकू से वार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर रुपये लेने और इलाज के दौरान पैर की हड्डी तोड़ने का आरोप, डीएम से लगाई गुहार

उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई विशेष आवश्यकता न हो तो पर्वतीय इलाकों की यात्रा से बचें। प्रशासन को भी अलर्ट पर रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजाजी के जंगल में गूंजेगी पांचवीं दहाड़, कार्बेट से लाए गए बाघ की शिफ्टिंग परियोजना आज पूरी

गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर जलभराव और मलबा आने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। पहाड़ों में फिसलन के चलते यातायात प्रभावित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page