Uttarakhand: यूएई में नौकरी का सुनहरा मौका…युवाओं के लिए 200 पदों पर सीधी भर्ती, 30 जून को इंटरव्यू

खबर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी विनीता बडोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र में 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए 30 जून को देहरादून में विशेष साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को औपचारिक (फॉर्मल) वेशभूषा में ही इंटरव्यू में शामिल होना होगा, क्योंकि चयन प्रक्रिया के दौरान व्यक्तित्व और प्रस्तुतीकरण का भी विशेष महत्व रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बोतल में पेट्रोल न देने पर गुंडागर्दी...मारपीट की घटना से पेट्रोल पम्प एसोसिएशन में रोष

मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें शामिल हैं—

  • मूल पासपोर्ट
  • आधार कार्ड
  • अनुभव प्रमाण-पत्र अथवा अनुभव से संबंधित अन्य साक्ष्य
  • शैक्षिक योग्यता के सभी मूल प्रमाण-पत्र
यह भी पढ़ें 👉  गायक जुबिन नौटियाल ने बचपन की दोस्त रिचा चंदेल संग लिए सात फेरे, त्रिजुगीनारायण मंदिर में सादगी से रचाई शादी

विभाग ने कहा है कि दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विदेश रोजगार, पात्रता, चयन प्रक्रिया या अन्य किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8755597550 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...यूटिलिटी वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

You cannot copy content of this page