Haldwani: फजीहत से बचें…मोटाहल्दू में यह प्रमुख मार्ग हुआ बंद, बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक

खबर शेयर करें

विक्की पाठक, मोटाहल्दू। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 को रामपुर रोड से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग फिलहाल बंद कर दिया गया है। जमरानी नहर पर नई पुलिया निर्माण कार्य के चलते प्रशासन ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया है, जिससे क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू में जमरानी नहर पर पुलिया निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण संबंधित मार्ग को अग्रिम आदेशों तक बंद रखा गया है। इसका सबसे अधिक असर बड़े और भारी वाहनों पर पड़ रहा है, जिन्हें अब वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ‘अल्मोड़ा में माओवादियों का आतंक’ के पोस्टर से सनसनी, सीसीटीवी सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए मोतीनगर, बेरीपड़ाव अथवा अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वहीं छोटे वाहनों की सुविधा के लिए टेलीफोन एक्सचेंज, मोटाहल्दू के पास से अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तैयार कर आवागमन चालू रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अर्थ ऑवर’ 28 मार्च को...उत्तराखण्ड में एक घंटे के लिए बुझेंगी लाइटें, पर्यावरण बचाने का संदेश

यदि किसी वाहन चालक को रामपुर रोड से बाईपास मार्ग के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर पहुंचना है, तो वह चामुंडा दूध डेरी से मोतीनगर को जोड़ने वाली सड़क का उपयोग कर सकता है। यह मार्ग सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-109 से जुड़ता है और वर्तमान में यातायात के लिए सुगम विकल्प माना जा रहा है।

You cannot copy content of this page