उत्तराखंड में 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, निजी प्रतिष्ठानों के कर्मियों को मिलेगा सवेतन अवकाश

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में आगामी 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव के अवसर पर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों का खून: इकलौते बेटे ने पैसों के विवाद में सिलबट्टे से की बुजुर्ग माता-पिता की हत्या, शव गोमती में फेंके

सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, इस दिन राज्य के उन सभी निकायों में जहां मतदान होगा, वहां के राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अर्द्ध निकाय और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों और मजदूरों को सवेतन अवकाश मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टैक्स चोरी के खेल से ‘जीरो टॉलरेंस’ पर सवाल, सिस्टम की मिलीभगत से सरकार को रोजाना लाखों का चूना

इसके अलावा, निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे। यह कदम मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ‘न चेकिंग, न एक्शन’!...बिना बिल माल की धड़ल्ले से एंट्री, सिस्टम की चुप्पी पर सवाल, सरकार को लग रहा चूना

You cannot copy content of this page