कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

कालाढूंगी/नैनीताल। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अवैध शराब तस्कर को मय वाहन गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 46 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Police Crackdown on Illegal Liquor Smuggling in Kaladhungi: प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मन्जूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में नशे की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आज पांच जिलों में ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान

16 जनवरी 2026 को समय करीब 15:40 बजे पुलिस टीम ने कोटाबाग रोड स्थित वन विभाग बैरियर से लगभग 500 मीटर आगे कोटाबाग की ओर एक स्विफ्ट कार (संख्या UA04C-1790) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में 46 पाउच अवैध कच्ची शराब पाई गई। मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहाड़ों पर फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान होशियार सिंह पुत्र इन्दर सिंह, निवासी गुलरभोज ककराला, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 06/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जिला पंचायत गैंग मेटों का धरना, 15–20 वर्षों से कार्यरत मजदूरों को सालभर की मजदूरी देने की मांग

पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी सीज कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह,
कांस्टेबल 147 सीपी स्वरूप सिंह,
कांस्टेबल 905 ना.पु. अमनदीप सिंह।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page