हल्द्वानी: कानूनगो के घर से मिला फाइलों का जखीरा, कमिश्नर दीपक रावत के अचानक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में हड़कंप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के आकस्मिक निरीक्षण ने तहसील प्रशासन में खलबली मचा दी। शिकायत मिलने पर कमिश्नर स्वयं तहसीलदार को साथ लेकर उजाला नगर स्थित कानूनगो अशरफ अली के घर पहुंचे, जहां फाइलों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: अराजक तत्वों पर नकेल...199 बाहरी लोगों की जांच, 21 पर कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, कानूनगो दफ्तर की जगह घर पर ही रजिस्टार और महत्वपूर्ण फाइलें रखकर कार्यवाही में देरी करते थे। मौके पर ही कमिश्नर ने गहन जांच के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: किच्छा में श्याम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, बाबा खाटू श्याम का सजा विशाल दरबार

अशरफ अली पर पहले भी विवादों में रहने और घर से रिपोर्ट लगाने के आरोप रहे हैं। कमिश्नर रावत ने जिलाधिकारी को प्रशासनिक जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ऑटो में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र उड़ाने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, भीड़ का उठाती थी फायदा

इस कार्रवाई के बाद न केवल कानूनगो बल्कि पूरे तहसील प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page