Udham Singh Nagar: किच्छा में श्याम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, बाबा खाटू श्याम का सजा विशाल दरबार

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। श्री खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सोमवार रात आयोजित जागरण में भक्त भक्ति रस में डूबे नजर आए। वृंदावन से आए भजन गायक नंद किशोर के भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंगलवार तड़के आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

रुद्रपुर रोड स्थित जीएम राइस मिल परिसर में बनाए गए विशाल खाटू श्याम दरबार में पूजन की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के परिवार सहित भाजपा नेता संजीव खन्ना, विवेक दीप सिंह, संदीप अरोरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्कूली बच्चों से भरी बस बाल-बाल बची

वही रातभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भव्य दरबार को 80 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा बनाया गया था। जागरण का शुभारंभ बाबा खाटू श्याम को छप्पन भोग अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भजन गायक नंद किशोर ने कीर्तन की है रात बाबा तुमको आना है और “भर दे श्याम झोली भर दे” सहित कई लोकप्रिय भजन, प्रस्तुत किए। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

बाबा के दर्शन और शीश नवाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। रुद्रपुर रोड पर जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर आकर्षक सजावट की गई थी। कार्यक्रम के दौरान राधा रसोई में भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। जयपुर के आयुष सोमानी और ओडिशा के संबलपुर से आईं सुभांगी सोनी ने भी अपने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनके भजनों से कार्यक्रम स्थल का माहौल भक्तिमय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुख्य कोषाधिकारी और अकाउंटेंट, ट्रैप टीम की बड़ी कार्रवाई

महोत्सव में हल्द्वानी, खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, बरेली, पूरनपुर, बाजपुर और काशीपुर सहित कई स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। विशेष रूप से नंद किशोर के भजनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर गिरधारी लाल गोयल,गोविंद कुमार गोयल, मुकेश गोयल ग्यारसी बंसल ओम प्रकाश अग्रवाल, किशन गोयल वेद मित्तल सतीश मंगला लक्ष्मी नारायण अग्रवाल सचिन जिंदल सन्नी अग्रवाल डॉ. पीयूष टंडन, अंकुर गर्ग , हनुमान प्रसाद सिंघल, आशीष जैन, अनूप गोयल, गौतम गर्ग, डब्बू अग्रवाल उदित गोयल , गौरव बंसल शुभम गोयल मनीष अग्रवाल विशाल सिंघल पंकज सिंघल अशोक सिंघल राहुल गोयल रॉबिन अरोरा उमेश अग्रवाल विक्की अरोरा यश गोयल रिंकल गुप्ता, विशाल गुप्ता, दलजीत कक्कड़ अनुज सक्सेना अंशुल गंगवार शोभित गोयल, सहित तमाम श्याम प्रेमी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2025 से होगी लागू
Ad

You cannot copy content of this page