आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-कार की टक्कर के बाद पलटी बस, पांच की मौत, 20 से अधिक घायल

खबर शेयर करें

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार स्लीपर बस पहले एक कार से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए खंती में पलट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

यह दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में 230.800 माइल स्टोन के पास देवखरी गांव के निकट हुई। जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर पंजीकरण संख्या वाली कार में आठ लोग सवार थे। तेज रफ्तार बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान को ट्रंप का 72 घंटे का अल्टीमेटम: ‘समझौता नहीं तो तेल पाइपलाइन तबाह’

मृतकों में दो मासूम भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान दिव्या (13 वर्ष), अमृता (5 वर्ष), अंजू (40 वर्ष), धुनमुन (60 वर्ष) और कार चालक विनोद (45 वर्ष) के रूप में हुई है। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गोवंश का कटा सिर मिलने से तनाव, कई दुकानों में तोड़फोड़...पुलिस का लाठीचार्ज

बस में सवार 85 यात्रियों में भी मची चीख-पुकार

हादसे के समय स्लीपर बस में 85 यात्री सवार थे। कार से टकराने के बाद बस खंती में पलट गई, जिससे उसमें सवार 17 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।

राहत एवं बचाव अभियान तुरंत शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग...जवाबी कार्रवाई में वांटेड चंदन सागर के पैर में लगी गोली

सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page