व्यापारियों को बड़ी राहत: 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता, नई दरें आज से लागू

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। नए महीने की शुरुआत के साथ होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत भरी खबर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की बड़ी कटौती कर दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो गई हैं।

कीमतों में कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये का हो गया है। इस फैसले से खासतौर पर होटल, रेस्तरां, ढाबों, कैटरिंग और खाद्य व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों की परिचालन लागत कम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, महिलाओं और बच्चों में मची चीख-पुकार

घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल गैस सिलेंडर के दाम में किसी तरह की राहत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में घना कोहरा और शीत दिवस का अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

जून में बढ़े थे दाम, जुलाई में मिली राहत

गौरतलब है कि 1 जून 2026 को तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस समय दिल्ली में सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये का हो गया था, जबकि कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 3,255.50 रुपये पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से राहत

अब जुलाई की शुरुआत में 183.50 रुपये की कटौती के साथ कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। माना जा रहा है कि इससे होटल एवं खाद्य सेवा उद्योग की लागत में कमी आएगी और छोटे कारोबारियों को भी आर्थिक सहारा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page