उत्तराखंड के पहाड़ों में बदला मौसम, येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार को भी पहाड़ी जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और जलवायु परिवर्तन के चलते मई के महीने में भी मौसम में असामान्य बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 24 मई तक राज्य के अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों में इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तेज हवाएं और बारिश के चलते पहाड़ों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी की तपिश लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश से बेहाल उत्तराखंड, नैनीताल समेत कई जिलों में हाईवे बंद, रेड अलर्ट जारी

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के मद्देनज़र सतर्कता बरतने की अपील की है, खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यूटीयू पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, दोषी सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, अब दर्ज होगी एफआईआर
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page