Nainital: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग…जवाबी कार्रवाई में वांटेड चंदन सागर के पैर में लगी गोली

खबर शेयर करें

नैनीताल/रामनगर। नैनीताल एवं रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच उस समय जबरदस्त मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस टीम दबिश के दौरान जंगल में छिपे बदमाश को घेरने पहुंची। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी होते ही बदमाश ने टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश चंदन सागर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

बताया गया कि क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने वाले चंदन सागर की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही थी। इसी दौरान वह पुलिस से बचने के लिए जंगल में जा छिपा। पुलिस टीम ने जब जंगल की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने अचानक पुलिस टीम और वाहनों पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: विधायक बेहड़ ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी का किया सम्मान, बोले- समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत

बदमाश की ओर से हुई फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश की तलाश शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता-निर्माता धीरज कुमार का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने बदमाश को घेर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार चंदन सागर के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 19 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने मुखानी क्षेत्र से पकड़ा

घटना के बाद पुलिस ने जंगल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग और बदमाश की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

SSP नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page