Uttarakhand: दर्दनाक हादसा…टांडा जंगल में स्कूटी-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। कुमाऊं में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर टांडा जंगल के पास स्कूटी और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन और रामपुर (यूपी) निवासी 24 वर्षीय आकाश सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: समाजसेवी हेमंत गौनिया के नेतृत्व में विद्यालय को ₹1.02 लाख से अधिक की सामग्री भेंट, सम्मान समारोह बना चर्चा का विषय

रात में रुद्रपुर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया है। इसी कारण तीनों युवक देर रात करीब 12 बजे फिर से स्कूटी से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि जब वे संजय नगर से करीब दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तक बढ़ी

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत और सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। उधर, स्कॉर्पियो कार भी हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार लोगों को एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक घायल को बचाया, महिला लापता

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग टांडा जंगल मार्ग पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page