सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना-चांदी धड़ाम, चांदी 5000 से ज्यादा सस्ती, गोल्ड भी टूटा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सर्राफा बाजार में बड़ा झटका देखने को मिला, जब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों के दाम अचानक गिर गए।

सोमवार सुबह बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई और यह एक झटके में 5000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई।

चांदी का 5 मई एक्सपायरी वाला वायदा भाव शुक्रवार को 2,57,142 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को खुलते ही यह गिरकर 2,51,785 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी शुरुआत में ही 5,357 रुपये की भारी गिरावट दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शिव विहार कॉलोनी में श्रद्धा का सैलाब, राकेश नैनवाल ने मंदिर समिति को भेंट किया साउंड सिस्टम

अगर इसके ऑल टाइम हाई से तुलना करें, तो चांदी अब करीब 1,87,552 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि इसी साल जनवरी में चांदी ने 4,39,337 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

सोने की बात करें तो उसकी चमक भी फीकी पड़ गई। 5 जून एक्सपायरी वाला सोना शुक्रवार को 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो सोमवार को गिरकर 1,52,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी ओपनिंग में ही करीब 1,780 रुपये की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  अहमदाबाद विमान हादसा: इकलौते बचे रमेश विश्वास ने सुनाया खौफनाक मंजर, पीएम मोदी ने अस्पताल में जाना हाल

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑल टाइम हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 50,155 रुपये सस्ता हो चुका है। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह खरीदारी का बेहतर मौका माना जा रहा है।

मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 27 फरवरी को चांदी 2,82,644 रुपये प्रति किलो पर थी, जो अब घटकर मौजूदा स्तर पर आ गई है—यानी करीब 30,859 रुपये की गिरावट। वहीं सोना भी 1,65,659 रुपये से गिरकर अब तक करीब 12,830 रुपये सस्ता हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण रोकने की आखिरी कोशिश में, अमेरिकी मुख्य न्यायाधीश से की अपील

हालांकि, पिछले सप्ताह चांदी में करीब 14 हजार रुपये और सोने में लगभग 2 हजार रुपये की तेजी देखी गई थी, लेकिन सोमवार की इस तेज गिरावट ने बाजार की दिशा ही बदल दी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक घटनाक्रम, डॉलर की चाल और निवेशकों के रुख में बदलाव के कारण सोना-चांदी की कीमतों में इस तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

You cannot copy content of this page