चीन-कनाडा व्यापार समझौते पर अमेरिका की सख्त चेतावनी, 100% टैरिफ तक की धमकी

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन। अमेरिका ने कनाडा को चीन के साथ संभावित मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने स्पष्ट किया है कि यदि कनाडा चीन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप देता है, तो अमेरिका कनाडा से होने वाले आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकता है। उनका यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक दिन पहले दी गई चेतावनी से भी अधिक सख्त माना जा रहा है।

US-Canada Trade Tension Intensifies: एबीसी न्यूज के कार्यक्रम ‘दिस वीक’ में बोलते हुए स्कॉट बेसेंट ने कहा,
“हम कनाडा को ऐसा रास्ता नहीं बनने दे सकते, जिसके जरिये चीन अपने सस्ते उत्पाद अमेरिकी बाजार में भर दे।”
उन्होंने दो टूक कहा कि यदि कनाडा चीन को अपने बाजार के माध्यम से अमेरिका में माल भेजने की अनुमति देता है, तो अमेरिका कठोर व्यापारिक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

चीन से नजदीकी बढ़ा रहा कनाडा, अमेरिका में बढ़ी चिंता
यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब कनाडा और चीन के रिश्तों में स्पष्ट नरमी देखी जा रही है। 16 जनवरी को बीजिंग दौरे के दौरान कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चीन के साथ नई रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी। इसी दौरान दोनों देशों के बीच एक प्रारंभिक व्यापार समझौते की रूपरेखा भी सामने आई।

चीन-कनाडा समझौते में क्या-क्या शामिल?
प्रस्तावित समझौते के तहत—चीन, कनाडा से आयात होने वाले कैनोला पर टैरिफ को 84% से घटाकर लगभग 15% करने पर विचार कर रहा है। कनाडाई नागरिकों को वीज़ा-फ्री एंट्री की सुविधा दी जाएगी। बदले में कनाडा चीन से 49,000 इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) का आयात करेगा, जिन पर केवल 6.1% रियायती टैरिफ लागू होगा।

पहले से तनाव में हैं अमेरिका-कनाडा व्यापारिक रिश्ते
यह पूरा घटनाक्रम अमेरिका और कनाडा के बीच पहले से जारी व्यापारिक तनाव के बीच सामने आया है। ट्रंप प्रशासन पहले ही कनाडा पर कई आयात शुल्क लागू कर चुका है। जब स्कॉट बेसेंट से पूछा गया कि क्या अमेरिका वास्तव में 100 प्रतिशत टैरिफ लागू करेगा, तो उन्होंने साफ कहा कि यदि कनाडा चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ता है, तो यह पूरी तरह संभव है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नोटिस के बाद विधायक आवास पर जुटे भाजपाई, अरविंद पांडे का पलटवार-सीबीआई जांच की मांग का लिया जा रहा बदला
Ad

You cannot copy content of this page