Uttarakhand: सीएम धामी ने आवासीय परिसर में फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई

खबर शेयर करें

देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, गाड़-गदेरों में जलस्तर बढ़ने का खतरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, निजी प्रतिष्ठानों के कर्मियों को मिलेगा सवेतन अवकाश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र—चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार या बुनियादी ढांचा—में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और संविधान के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें।

You cannot copy content of this page