देहरादून एयरपोर्ट पर सुखोई-30 एमकेआई की आपात लैंडिंग, इंजन से तेल रिसाव के कारण उठाया गया कदम

खबर शेयर करें

देहरादून। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान को तकनीकी खराबी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सोमवार को यह विमान सुबह बरेली से उड़ान भरकर प्रशिक्षण मिशन पर था।

सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद पायलट ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए देहरादून एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग का निर्णय लिया। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शीतकालीन यात्रा से फिर घूमेगा पर्यटन कारोबार का पहिया, चारधामों के कपाट बंद होने के बाद सरकार ने शुरू की तैयारियां

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि फाइटर जेट को तकनीकी खराबी के कारण एयरपोर्ट पर उतारा गया है। बरेली से इंजीनियरों की टीम देहरादून पहुंच चुकी है और विमान की जांच व मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: इस जिले में लगातार चौथे दिन स्कूल बंद...30 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

बताया जा रहा है कि विमान को टर्मिनल से कुछ दूरी पर वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया है। गौरतलब है कि अप्रैल 2018 में भी सुखोई विमानों ने दून एयरपोर्ट से अभ्यास उड़ानें भरी थीं, लेकिन यह पहला अवसर है जब किसी तकनीकी खराबी के कारण सुखोई विमान ने यहां आपात लैंडिंग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खीर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से रोकना पड़ा सर्च अभियान, बीआरओ की सड़क फिर क्षतिग्रस्त

You cannot copy content of this page