काठगोदाम पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 1133 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1133 ग्राम चरस बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, आसमान में दिखेगी ‘रिंग ऑफ फायर’

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा तथा प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू साहू पुत्र रमेश चन्द्र साहू निवासी साहू धर्मशाला, इन्द्रानगर बनभूलपुरा और कैलाश चन्द्र पुत्र राजू राम निवासी पिनरा छोटा कैलाश, भीमताल (नैनीताल) के रूप में हुई है। सोनू साहू के पास से 607 ग्राम तथा कैलाश चन्द्र के पास से 526 ग्राम चरस बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में 20 फरवरी से कृषि महाकुंभ, 50 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

दोनों के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा संख्या 145/25, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
बरामदगी: कुल 1133 ग्राम अवैध चरस
गिरफ्तारी टीम:
उ.नि. रबिन्द्र राणा
कानि. योगेश कुमार
कानि. भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा (एसओजी)
कानि. सन्तोष बिष्ट (एसओजी)
उल्लेखनीय है कि इस सराहनीय कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को ₹1500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  GYAN मॉडल पर आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, बजट में गरीब-युवा-किसान-महिलाओं के सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस

You cannot copy content of this page