काशीपुर: लापता दो वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद, गांव में मातम

खबर शेयर करें

काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बवारखेड़ा में लापता हुई दो वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार को तालाब से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बवारखेड़ा निवासी अशफाक की दो वर्षीय पुत्री लाईबा नौ नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीमों को तलाश में लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कानूनगो के घर से मिला फाइलों का जखीरा, कमिश्नर दीपक रावत के अचानक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में हड़कंप

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे, सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड टीम ने बच्ची का शव घर से करीब 30 से 40 मीटर दूर स्थित तालाब से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलाब घाटी और रानीबाग में जाम से मिलेगी राहत...एनएच करेगा सड़कों का चौड़ीकरण, कलसिया में बनेगा मॉडल ब्रिज
Ad

You cannot copy content of this page