Uttarakhand: जमीन विवाद बना खूनी संग्राम…भतीजे की गोली से ताऊ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

गदरपुर। उधमसिंह नगर जिले के ग्राम बकैनिया में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद रविवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और नाबालिग भतीजे द्वारा चलाई गई गोली से ताऊ की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा भी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बकैनिया निवासी सर्वेश्वर सिंह (60) और उनके भाई सर्वजीत सिंह के बीच करीब एक एकड़ से अधिक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात करीब 8:30 बजे सर्वेश्वर सिंह के पुत्र शिव शंकर सिंह उर्फ बिट्टू और सर्वजीत सिंह के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आँचल दुग्ध संघ प्लांट, सुंदरकांड-हवन और आरती से गूंजा परिसर

शोर सुनकर सर्वेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद और हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान सर्वजीत सिंह के नाबालिग बेटे ने घर के अंदर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर फायर कर दिया। गोली लगने से सर्वेश्वर सिंह और उनके बेटे शिव शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भव्यता के साथ खुलेगा चारधाम का द्वार, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

परिजन तत्काल सर्वेश्वर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बेटे का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंडी में सख्ती...ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी पर कसा शिकंजा, अनुपस्थित अधिकारी पर गिरी गाज

एसएसपी अजय गणपति ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने नाबालिग द्वारा लाइसेंसी हथियार के इस्तेमाल के मामले में भी सख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम सर्वेश्वर सिंह का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page