हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, 21 फरवरी से होंगे एग्जाम

खबर शेयर करें

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में अब सिर्फ एक सप्ताह शेष है। परीक्षाओं के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्यभर के 1245 परीक्षा केंद्रों में शिक्षकों की तैनाती पूरी कर ली गई है, साथ ही संकलन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: चितई मंदिर के पास दो कारों की भीषण टक्कर, एक कार खाई में गिरी, दंपती गंभीर रूप से घायल

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने जानकारी दी कि 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जिसके बाद अब लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 2,23,387 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 1,13,688 और इंटरमीडिएट के 1,09,699 छात्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 5 जून तक बारिश के आसार

हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत और 2268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि इंटरमीडिएट में 1,05,298 संस्थागत और 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड के अनुसार, 21 फरवरी से 11 मार्च तक लिखित परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 05 मई 2025

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान मॉनिटरिंग के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page